जब किसी लड़के या फिर लड़की के चेहरे पर पिंपल आ जाते हैं, तो वह काफी हैरान परेशान हो जाते हैं, क्योंकि यह सीधा उनकी पर्सनालिटी से जुड़ा हुआ होता है। चेहरे पर पिंपल आ जाने के कारण हमारे चेहरे की पर्सनैलिटी खराब हो जाती है परंतु यह यहीं तक ही सीमित नहीं होता है। इस पोस्ट में समझें एलाइट साबुन के फायदे और नुकसान आसान भाषा में!
बल्कि चेहरे पर कील मुंहासे हो जाने के कारण चेहरा भद्दा दिखाई देने लगता है, साथ ही कील मुंहासे को अगर हम अपने हाथों से टच कर लेते हैं, तो उसका आकार बढ़ जाता है और उसमें इंफेक्शन भी हो जाता है, जो जाते-जाते हमारे चेहरे पर दाग भी छोड़ कर के चले जाते हैं, जिसे गायब करने में हमें काफी समय लग जाता है।
Table of Contents
एलाइट साबुन क्या है?
एलाइट साबुन को मुख्य तौर पर मुहांसों की ट्रीटमेंट करने के लिए तैयार किया गया है। अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण यह चेहरे पर आने वाले गंदे मुहांसों को खत्म करता है और उनके आकार को धीरे धीरे कम कर देता है। इसके अंदर टी ट्री ऑयल,Allantoin और विटामिन ई मिलाया गया है।
यह सभी तत्व मिलकर के मुहांसों को कम करते हैं और आपके चेहरे की त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। इसके अलावा यह सभी तत्व अपने आप में ही सबसे बेस्ट एंटीसेप्टिक है, जो चेहरे पर मुंहासे पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करते हैं और मुहांसों में इन्फेक्शन होने से भी रोकने का काम करते हैं।
एलाइट साबुन काफी कम समय में ही आपकी त्वचा के कई परतों के अंदर चला जाता है और उसमें से गंदगी को खींच कर के बाहर निकालता है, जिसके बाद आपकी त्वचा बहुत ही नरम दिखाई देती है। यह मुहासे पैदा करने वाले कीटाणुओं को रोकता है। इससे मुंहासे होने की संभावना भी काफी कम हो जाती है, साथ ही यह चेहरे के रोम छिद्रो को भी खोलता है।
रेक्सोना सॉप के फायदे | Rexona soap Benefits in Hindi
एलाइट साबुन के फायदे क्या है?
एलाइट साबुन का इस्तेमाल करने से आपको नीचे बताए गए फायदे प्राप्त होते हैं।
- यह आपके चेहरे पर के गंदे तेल को बाहर निकालता है। गंदगी और धूल मिट्टी को साफ करता है।
- यह आपके चेहरे की त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और पिंपल पैदा करने वाले जीवाणु का खात्मा करने का काम करता है।
- एलाइट साबुन चेहरे पर की बेजान कोशिका को हटाने का काम करता है।
- यह काफी गहराई से आपके चेहरे की त्वचा को साफ करता है और चेहरे के रोम छिद्रो को भी सही करने का काम करता है।
- यह आपकी त्वचा को नरिश करता है और स्किन को नमी देता है।
- एलाइट साबुन लगाने से आपके चेहरे पर ब्लैकेड भी नहीं होते हैं, साथ ही यह पिंपल की भी रोकथाम करता है।
- यह मुंहासे के अंदर मौजूद मवाद को कम करता है और धीरे-धीरे पिंपल के आकार को डाउन करता है।
एलाइट साबुन के नुकसान क्या है?
नीचे हमने आपको इस साबुन को लगाने से होने वाले कुछ संभावित नुकसानो के बारे में जानकारी दी है।
• एलाइट साबून लगाते समय आपको इसे अपनी आंखों में जाने से बचाना चाहिए, वरना आपकी आंखों में जलन हो सकती है।
• इसे आपको अपने मुंह में भी जाने से बचाना चाहिए।
• नाक के अंदर भी इसे जाने से बचाए अथवा आप को तेज छीक आ सकती है।
• जहां पर जला कटा है वहां पर इसे लगाने से बचें वरना आपको जलन महसूस हो सकती है।
• यह साबुन पिंपल की ट्रीटमेंट के लिए है। इसीलिए इसका इस्तेमाल रोजाना नहाने के लिए ना करें, बस इसके द्वारा अपने चेहरे को साफ करें।
एलाइट साबुन का इस्तेमाल कैसे करें?
- सबसे पहले अपने चेहरे पर ठंडा पानी मारे।
- अब साबुन को अपने हाथों में ले और इसका झाग बनाएं और झाग सहित अपने चेहरे पर इसे लगाएं
- और फिर 2 मिनट तक हल्के हाथों से अपने चेहरे पर इसकी मालिश करें।
विशेष तौर पर नाक के आसपास के इलाकों में और गालों के आसपास के इलाके में अच्छी मालिश करें। उसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें और साफ तौलिए से अपने चेहरे को पोछ करके सुखा लें।
« जोमैटो प्रोटीन पाउडर रिव्यु – Zomato Raw Whey Protein Powder Review in Hindi 2021
एलाइट साबुन की सामग्री क्या है?
• टी ट्री ऑयल
• विटामिन ई
• ग्लिसरीन
• सॉप नूडल्स
• फ्रेगरेंस
एलाइट साबुन की कीमत क्या है?
एलाइट साबुन को Leeford नाम की कंपनी ने बनाया है। मार्केट में आपको इसके 75 ग्राम का पैकेट लगभग ₹63 के आसपास में पड़ जाएगा। हालांकि हम यह नहीं कह रहे हैं कि आपको हर राज्य में यही रेट मिलेगा। कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर इसका रेट अलग-अलग हो सकता है।
एलाइट साबुन आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल जाएगा। इसके अलावा यह साबुन आपको डर्मेटोलॉजिस्ट व्यक्ति के पास भी प्राप्त हो जाएगा और अगर कहीं पर भी आपको यह साबुन प्राप्त नहीं होता है, तो आप इसे ऑनलाइन बुक करके भी अपने घर पर मंगा सकते हैं। हालांकि जब आप इसे ऑनलाइन बुक करेंगे, तब आपको इसे एक साथ कई मात्रा में बुक करना होगा, क्योंकि एक अकेला साबुन आपके घर पर डिलीवर नहीं किया जाएगा।
« मामा अर्थ विटामिन सी फेस वाश के फायदे / नुकसान जानें सब कुछ
FAQ:- एलाइट साबुन
Ans: चेहरे पर से पिंपल को हटाने के लिए और पिंपल की ट्रीटमेंट करने के लिए
Ans: जी हां इसे आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
Ans: आप इसका दिन भर में अधिकतम 3 से 4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
Ans: इसके साइड इफेक्ट की जानकारी हमने आपको आर्टिकल में दी है।
निष्कर्ष
तो साथियों अब आप जान गए हैं की एलाइट साबुन के फायदे क्या हैं? क्या ये साबुन आपके लिए उचित है? या नहीं हमें आशा है यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद हुई होगी, आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर भी सांझा करेंगे!